पन्ना: पन्ना की गहरा बस्ती में अधूरी नाली निर्माण से जलभराव, लाखों का घोटाला!
Panna, Panna | Dec 23, 2024 पन्ना नगर से सटी गहरा बस्ती में अधूरी नाली निर्माण के कारण बस्तीवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली का निर्माण दोनों सिरों से किया गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे गंदा पानी भरकर सड़क और घरों में घुस रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।