पन्ना: राहुल गांधी के व्यवहार से देश शर्मसार हुआ है: पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा
Panna, Panna | Dec 22, 2024 पन्ना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी "फूट डालो और राज करो" की नीति पर काम कर रही है।