बाढ़: नशीले पदार्थ के सेवन से चार युवकों की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
Barh, Patna | Aug 30, 2026 बाढ़ के बेढ़ना गांव में रविवार को पार्टी कर रहे चार युवकों की नशीला पदार्थ का सेवन करने से तबियत बिगड़ने के बाद बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया जहां चारों की मौत हो गई। परिजन ने शाम लगभग 6:30 बजे ज़हरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है वहीं मौके पर एसडीम बाढ़ ने जाँच के बाद कारण स्पष्ट होने की बात कही।