कुचायकोट: प्रखंड में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिन मौसम बारिश से लोग परेशान
गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत सभी जगह आज शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गया। झमाझम बारिश होने से जहां माई के महीने में गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। वही मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया। एक तरफ जहां कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिला तो वही जिनके घर में विवाह या कोई अन्य फंक्शन है उनकी परेशानियां बढ़ गई।