युवती के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने बड़े भाई के साथ मिलकर सास व साली को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. गुड्डू और उसके बड़े भाई मो. लड्डु को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।