हरदोई: लमकन में शराब पीकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा चली गोली, एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव में दो पक्षों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष कल्लू ने दूसरे पक्ष के विकास के गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।