Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image
image

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रूबी कुन्नर, MLA शिमला नायक ने संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान, सिंचाई पानी, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा अनूपगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में आज रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी जिया-उर-रहमान, जिलाध्यक्ष और श्रीकरणपुर विधायक रूबी कुन्नर, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, प्रदेश सचिव रामादेवी बावरी, गुरविंद्र जाखड़ सहित अन्य वक्ताओ ने कहा कि सरकार श्रीगंगानगर जिले सहित प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है, वहीं पेपर लीक, सिंचाई पानी, किसानों की पूरी गेहू एमएसपी पर खरीद नही करने के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेताओं सरकार को असफल बताया है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रूबी कुन्नर ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और बढ़ रहे नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा। विधायक शिमला नायक ने कहा कि भाजपा सरकार अनुकूल विधानसभा में किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी बल्कि इसके विपरीत गहलोत सरकार के द्वारा बनाए गए अनूपगढ़ जिले को भाजपा सरकार ने रद्द कर यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा बजट में डीटीओ कार्यालय की घोषणा की गई थी मगर अभी तक डीटीओ कार्यालय के लिए जगह तक चिन्हित नहीं हो पाई है। वहीं सरकार ने किसानों के खेतो के खालों के लिए बजट की घोषणा की थी मगर यह घोषणा भी महज घोषणा बनकर रह गई है। विधायक ने कहा कि इस बार सरकार ने किसानों की गेहूं को एमएसपी पर खरीद नहीं किया जिससे किसानों को मजबूरी में अपनी गेहूं 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव में बेचनी पड़ी। जिला अध्यक्ष रूबी कुन्नर ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने संगठनात्मक एकता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आज बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह गिल, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश सचिव दीपक सोनी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष निर्मला गोदारा, शैलेंद्र सिंह मल्ली, प्रकाश सिंह जोसन, भजन कामरा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ज्याणी, जिला परिषद सदस्य कृपाल सिंह गिल, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र बिश्रोई, मेघराज नायक, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दीपक गोयल, ओम बिश्नोई सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anupgarh, Ganganagar | Jun 28, 2026

MORE NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रूबी कुन्नर, MLA शिमला नायक ने संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान, सिंचाई पानी, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा अनूपगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में आज रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी जिया-उर-रहमान, जिलाध्यक्ष और श्रीकरणपुर विधायक रूबी कुन्नर, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, प्रदेश सचिव रामादेवी बावरी, गुरविंद्र जाखड़ सहित अन्य वक्ताओ ने कहा कि सरकार श्रीगंगानगर जिले सहित प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है, वहीं पेपर लीक, सिंचाई पानी, किसानों की पूरी गेहू एमएसपी पर खरीद नही करने के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेताओं सरकार को असफल बताया है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रूबी कुन्नर ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और बढ़ रहे नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा। विधायक शिमला नायक ने कहा कि भाजपा सरकार अनुकूल विधानसभा में किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी बल्कि इसके विपरीत गहलोत सरकार के द्वारा बनाए गए अनूपगढ़ जिले को भाजपा सरकार ने रद्द कर यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा बजट में डीटीओ कार्यालय की घोषणा की गई थी मगर अभी तक डीटीओ कार्यालय के लिए जगह तक चिन्हित नहीं हो पाई है। वहीं सरकार ने किसानों के खेतो के खालों के लिए बजट की घोषणा की थी मगर यह घोषणा भी महज घोषणा बनकर रह गई है। विधायक ने कहा कि इस बार सरकार ने किसानों की गेहूं को एमएसपी पर खरीद नहीं किया जिससे किसानों को मजबूरी में अपनी गेहूं 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव में बेचनी पड़ी। जिला अध्यक्ष रूबी कुन्नर ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने संगठनात्मक एकता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आज बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह गिल, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश सचिव दीपक सोनी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष निर्मला गोदारा, शैलेंद्र सिंह मल्ली, प्रकाश सिंह जोसन, भजन कामरा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ज्याणी, जिला परिषद सदस्य कृपाल सिंह गिल, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र बिश्रोई, मेघराज नायक, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दीपक गोयल, ओम बिश्नोई सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Anupgarh News