पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी पर अश्लील हरकत का आरोप, पीड़िता ने डीएसपी को दिया आवेदन
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद को आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात एक शख्स उसे देखकर अश्लील गाने गा रहा था और गालियां भी दे रहा था। उसने डायल 112 पर कॉल किया।