पटना ग्रामीण: BPSC TRE-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया
गर्दनीबाग धरना स्थल पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे भी BPSC TRE-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। यह सभी शिक्षक अभ्यर्थी तीन दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे हुए हैं और लगातार अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं लेकिन इन अभ्यर्थियों की बातों को सुनने वाला कोई नहीं है। बता दें कि यह सभी अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट ही मांग कर रहे हैं।