पटना ग्रामीण: पीएमसीएच हॉस्टल में जले नोट और ओएमआर शीट मिलने के मामले में डॉक्टर अजय गिरफ्तार
PMCH के हॉस्टल में मिले जले नोटों और परीक्षा के ओएमआर शीट को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस ने मामले में फरार चल रहे डा. अजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी PMCH के एक वार्ड से की गई है। गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली कि डॉक्टर चैंबर के पास डॉ अजय को देखा गया है, तत्काल पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और उसे थाने ले आया गया।