जांजगीर: जिले के ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर
जांजगीर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान “मोर गांव-मोर पानी” और “नवा तरिया-आय के जरिया” अभियान की