चरखारी: खरेला पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना खरेला पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटी रामखिलावन उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम शिवहार व रमेश उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पाठा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।