बेगूसराय: मां से बोली बेटी- मेरी जान को खतरा, मुझे लेने आ जाना, सुबह मिली मौत की खबर; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया वार्ड नंबर-1 स्थित पांच नंबर मोहल्ले में 25 वर्षीय अंकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां द्रौपदी देवी ने उसके पति मो. आरजू और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।