खानपुर: सारोला कलां कस्बे के राजकीय विद्यालय में आर्ट्स संकाय की टॉपर साक्षी जांगिड़ का घोड़ी पर बैठाकर निकाला गया विजय जुलूस
सारोला कलां कस्बे के राजकीय विद्यालय में आर्ट्स संकाय में टॉपर रही साक्षी जांगिड़ का आज बुधवार को दोपहर 2 बजे के लगभग घोड़ी पर बैठाकर विजय जुलूस निकाला गया। साक्षी जांगिड़ ने कक्षा 12वीं कला वर्ग में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 3 स्थान प्राप्त किया जिसका जगह-जगह पर पुष्प वर्षा पर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं को नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।