चंदौली: आकाश पटेल होंगे चंदौली के नवागत एसपी, एसपी आदित्य लांग्हे का हुआ ट्रांसफर
चंदौली जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसपी आदित्य लांग्हे का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर आकाश पटेल को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदित्य लांग्हे के कार्यकाल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही। नए एसपी से भी बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।