पटना ग्रामीण: कोतवाली थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित, एनआरआई से भरवाया था खाने का बिल
कोतवाली थाना के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ने ही कनाडा के NRI रवि उर्फ रितेश बात्रा की मदद के बदले पटना में उनसे खाना का बिल पे करवाया था। यह जानकारी रविवार को सिटी एसपी चंद्र प्रकाश ने दी है। साथ ही एनआरआई के बैग लूट मामले पर एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करने के मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है।