पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा,दिन से कोई फर्क नहीं पड़ता, उद्देश्य और भावना एक होनी चाहिए
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार को कहा कि दिन से कोई फर्क नहीं पड़ता है, उद्देश्य और भावना एक होनी चाहिए। दरअसल आज जदयू कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जबकि 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था। इसे लेकर जब सवाल पूछा गया तो उमेश कुशवाहा ने कहा कि दिन से कोई फर्क नहीं पड़ता।