पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर हाजीपुर रेलवे जोन के GM तरुण प्रकाश ने पीएम नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी
हाजीपुर रेलवे जोन के जीएम तरुण प्रकाश ने रविवार को पटना जंक्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।