दतिया नगर: दतिया पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा,माई कृपा निवास पर लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे
दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दौरे के दौरान माई कृपा निवास पहुंचकर आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। इसके बाद डॉ. मिश्रा नगर पालिका द्वारा आयोजित जमीनी पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पट्टे वितरित किए । कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.