बरेली: बिलसंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया
बिलसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम बहादुर के बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि पिता जी आर्मी अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रहे थे तभी, एफसीआई गोदाम के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए,राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कल देर रात उनकी मौत हो गई।