नानपारा: नानपारा पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, 10 अन्य अभियुक्तों पर की निरोधात्मक कार्रवाई
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत नानपारा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 10 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई।