पिंड्रा: बड़ागांव में ग्राम सचिवों को प्रतिदिन लेना होगा पांच शिकायतकर्ताओं का फीडबैक, नहीं तो कटेगा वेतन
बड़ागांव विकासखंड में जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिदिन आईजीआरएस के शिकायतकर्ताओं का फीडबैक प्राप्त करने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन पांच शिकायतकर्ताओं का फीडबैक न लेने पर उन पर कार्यवाही हो सकती है।