भटवाड़ी: सड़क की मांग को लेकर मां गंगा के मायके वासी मुखबा के ग्रामीण इसबार पंचायत चुनाव में वोट नहीं करेंगे #jansmsya
सोमवार दोपहर 1 बजे मुखबा-जांगला मोटर मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले मुखबा के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। वहां ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में मुखबा-जांगला सड़क के निर्माण के लिए शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि इस सड़क का निर्माण धार्मिक के साथ ही सेना के आवागमन के लिए महत्व पूर्ण है।