बरेली: बरेली में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 9 हजार वर्गमीटर में फैली प्लॉटिंग मिनटों में मलबे में तब्दील
बरेली विकास प्राधिकरण ने थाना कैंट क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। बारीनगला की 'आरोही इन्क्लेव' समेत करीब 9 हजार वर्गमीटर में हो रही अवैध प्लॉटिंग, सड़क, गेट और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने खरीदारों को चेताया कि मानचित्र की मंजूरी जांचे बिना प्लॉट खरीदना भारी पड़ सकता है।