बक्सर: भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव 2026: 12 मई को मतदान, आचार संहिता लागू
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा के बाद समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बक्सर साहिला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। सर्व दलीय बैठक शुक्रवार को संध्या समय किया गया। इसको लेकर सूचना जनसंपर्क विभाग से अपडेट करीब 7:30 बजे संध्या में जारी की गई है।