रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने 25 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने 25 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपी दीक्षा गंगवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष मोहन पांडे के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शनिवार दोपहर 2:15 बजे प्रेस नोट जानकारी दी है।