रेवाड़ी: रेवाड़ी एसपी ने कहा, सभी स्कूल संचालक बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे व अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें
रेवाड़ी जिला भर में जिला पुलिस की ओर से विशेष रुप से स्कूली वेन व बसों को चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल बसों की सुरक्षा मानकों, वाहन फिटनेस, ओवरलोडिंग, ड्राइवर के लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे, फायर एक्सटिंग्विशर, व अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की सघन जांच की जा रही।