आमला: खारी गांव में बाल विवाह रुकवाने की बात पर पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट, थाने में शिकायत
Amla, Betul | Apr 26, 2026 आमला तहसील मे 26 अप्रैल को 5 बजे करीब आमला तहसील के ग्राम पंचायत बीसखान के खारी गांव मे प्रशासन द्वारा बाल विवाह रुकवाया गया था. इसी बात को लेकर पड़ोसी ने घऱ मे घुसकर मारपीट करने का मामला समाने आया हैं। पीड़ित व्यक्ति ने बोरदेही थाने मे मारपीट करने की शिकायत की हैं। जांच करने की मांग की हैं।