महाराजगंज: सिसवा शुगर मिल ने 1.98 लाख कुंतल गन्ने के लिए 7.87 करोड़ रुपये का मूल्य भुगतान किया, भेजे खातों में
महराजगंज जनपद में सिसवा आईपीएल शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के तहत 3 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य किसानों के खातों में भेज दिया है। मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 लाख 98 हजार कुंतल गन्ने के लिए 7 करोड़ 87 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, जो जल्द ही किसानों के खातों में जमा हो जाएगा।