महाराजगंज: श्यामदेउरवा में हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपितों ने युवक को बेरहमी से पीटा
महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 17 फरवरी 2026 को रात करीब 9:30 बजे मंगलपुर चौराहे पर हुई। दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।