महाराजगंज: सोनौली बॉर्डर पर 17 करोड़ का गांजा के साथ SSB और आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली के तस्कर को किया गिरफ्तार
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 किलो 590 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में दिल्ली निवासी वाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।