बिहारीगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा गांव से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।