खलीलाबाद: मड़़या मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को मेंहदावल बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मड़या मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति मारुति नंदन दुबे पुत्र सुरेंद्रनाथ दुबे को रविवार की सुबह 10:30 बजे तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने मेंहदावल बाईपास के पास ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।