पयागपुर: हरदेव पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोंकर, 32 वर्षीय युवक की हुई मौत
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना मार्ग स्थिति हरदेव पुरवा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 12बजे गोण्डा जनपद के खरगूपुर निवासी 32वर्षीय काशीराम बाइक से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। विशेश्वरगंज पुलिस ने शाम 6बजे बताया की शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौपा दिया गया है। जाँच की जा रही है।