आंवला: आंवला मंडी में 12000 कुंतल गेहूं की खरीद में तेजी, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Aonla, Bareilly | Apr 24, 2026 आंवला स्थित कृषि मंडी में गेहूं खरीद ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह दस बजे तक यहां 12000 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने नवीन मंडी परिसर में स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और सभी केंद्र प्रभारी मौके पर मौजूद मिले।