फरधान थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। CO सिटी ने बताया कि 28 फरवरी को गांव के पास गेहूं के खेत में सुमेरा देवी का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और कई संदिग्धों से पूछताछ की।