झांसी: खजूर बाग मोहल्ले के एक घर में चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2025 झांसी की कोतवाली थाना क्षेत्र के खजूर बाग मोहल्ले में एक घर में आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनाने वाले चूल्हे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। देखते ही देखते आप पूरे घर में फैल गई वहीं लोगों ने घरेलू उपकरणों से आग पर काबू पा लिया। दरअसल पूरा मामला खजूर बाग मोहल्ले का है। अशोक नामदेव के नाम घर में खाना बनाने वाले चूल्हे से निकली चिंगारी से घर मे आग लग गई।