झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 8 अप्रैल तक की
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक कोर्सों के सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब आठ अप्रैल तक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि, पांच अप्रैल तक फॉर्म भरने में कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा।