लाडपुरा: कोटा में DSP की हार्ट अटैक से हुई मौत, 6 महीने पहले हुई थी एंजियोप्लास्टी, सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे
Ladpura, Kota | Sep 17, 2026 कोटा में DSP की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अकेले ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। डीएसपी गिरिराज गर्ग की बुधवार शाम करीब 7 बजे अपने क्वार्टर पर बैठे थे। अचानक घबराहट होने पर उन्होंने के अपने साथियों को जानकारी दी। इस पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई।