ओबरा: ओबरा पुलिस द्वारा विभिन्न अलग-अलग मामलों में वांछित 13 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया
Obra, Sonbhadra | Sep 13, 2024 ओबरा पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में कुल 13 नफर वारण्टी अभियुक्तों जिनके विरूद्ध मा0 न्यायालय से एनबीडब्लू व 82 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था, जो लगातार काफी समय से फरार चल रहे थे तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी शुक्रवार को की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को सम्बन्धित न्यायालय में भेजा गया