ओबरा: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमूरा अज्ञात हमलावरों ने चकुओ से गोदकर व्यापारी को मौत के घाट उतारा
Obra, Sonbhadra | Sep 11, 2024 चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव में देर रात बाइक सवार किराना दुकानदार की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वह साप्ताहिक दूकान लगाकर घर लौट रहा था। अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में उसे रोककर हमला किया। घटना की सूचना पर एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गए हैं।