जयपुर में संविदा सेवा से हटाए गए एक नर्सिंगकर्मी द्वारा कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के बाद नर्सिंगकर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक दीपक खारवाल अपने साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कमरे में गया, जहां उसने यह कदम उठाया।
घटना के बाद गुस्साए नर्सिंगकर्मी एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। शनिवार को भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। नर्सिंगकर्मियों ने “स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो” और “दीपक खारवाल अमर रहे” के नारे लगाते हुए न्याय और अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
Alwar, Alwar | Jun 13, 2026