मिश्रिख: मछरेहटा इलाके में विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन लोग हुए घायल
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए थे, सभी घायलों को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।