सरधना: तीन दिनों से बिजली न मिलने पर उग्र हुए ग्रामीणों ने कपसाढ़ बिजली घर का किया घेराव, बिजली मिलने पर धरना समाप्त किया
तीन दिन से बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण, कपसाड बिजलीघर पर भाकियू टिकैत का शनिवार की सुबह 4:00 बजे तक चला धरना सरधना क्षेत्र के कपसाड बिजलीघर पर लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में आसपास के कई गांवों के ग्रामीण रहे