उन्नाव थाना अजगैन की साइबर टीम को मिली सफलता, ठगी के 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस
उन्नाव जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति की ठगी गई 70 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित को राहत मिली है।