बकानी: बकानी कस्बे में साहित्य रचनाकार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी का निजी विद्यालय में किया गया आयोजन
बकानी कस्बे के निजी विद्यालय में आज मंगलवार को साहित्य रचनाकार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता साहित्य रचनाकार समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व मुख्य अतिथि विष्णु प्रसाद पाटीदार रहे । इस दौरान बृजमोहन पाटीदार, सुरेश चंद्र श्रृंगी, रमेश शर्मा मनहर ,जितेंद्र कुमार मेंहर आदि कवियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की कविताएं सुनाई गई ।