ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में 17 लोगों को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने शांति भंग के अंदेशा में 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उन्हें धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान किया। गिरफ्तार लोग ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी और औराई क्षेत्रों से हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की।