ज्ञानपुर: भदोही से इजराइल गए श्रमिकों के परिजनों की चिंताएं बढ़ी, श्रमिक वीडियो कॉल पर अपनी सुरक्षा की जानकारी दे रहे हैं
ऐसे ही सात श्रमिक हैं जो उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से इजराइल काम करने गए हैं। इसमें से ज्ञानपुर निवासी दो श्रमिक अनिल विश्वकर्मा और राम सूरत विश्वकर्मा एक ही परिवार से हैं और दोनो कारपेंटर का काम करने इजराइल गए हैं। इनके परिजन लंबे समय से कारपेंटर के पेशे में हैं लिहाजा दोनो को मौका मिला तो वो काम करने इजराइल चले गए।