मीनापुर: प्रसूता की मौत के बाद प्रशासन सख्त, संचालक समेत अस्पताल के सभी कर्मी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर स्थित निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में मीनापुर थाना अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद और जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान निजी अस्पताल गोल्ड हॉस्पिटल के संचालक समेत सभी कर्मी फरार मिले।