सवायजपुर: खुर्रम पुरवा के अग्नि पीड़ितों को विधायक प्रतिनिधि ने बांटी राहत सामग्री, कहा- अग्नि पीड़ितों की हर संभव मदद करुंगा
बीते दो दिन पूर्व खुर्रम पुरवा में घर में खाना बनाते समय एक झोपड़ी में आग लग गई थी, आग ने देखते ही देखते 17 झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया था। अग्नि पीड़ित परिवारों के सामने भोजन तक की समस्या खड़ी हो गई है। जिसको देखते हुए सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व अन्य सामाजिक लोगों ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी और नगद सहायता भी भिजवाई।